ट्रंप के ‘मृत अर्थव्यवस्था’ वाले कटाक्ष पर राहुल के बयान का सिद्धरमैया, शिवकुमार ने किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी से सहमति जताई थी कि भारतीय अर्थव्यवस्था ‘‘मृत’’ हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के आगामी प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने का भी आह्वान किया।

गांधी के रुख और कर्नाटक के निवेश के मुद्दे के बीच स्पष्ट विरोधाभास के बारे में पूछे जाने पर सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा है, वही मेरी भी राय है। भारतीय अर्थव्यवस्था एक मृत अर्थव्यवस्था है।’’ हालांकि, उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय और राज्य की अर्थव्यवस्थाओं के बीच अंतर स्पष्ट कर दिया।

कार्यक्रम के इतर, मुख्यमंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कर्नाटक की अर्थव्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था से अलग है। हम प्रौद्योगिकी में निवेश की उम्मीद कर रहे हैं।’’ शिवकुमार ने भी इसी विचार को दोहराते हुए कहा, ‘‘यह राहुल गांधी का बयान नहीं है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान है। हमारे नेता ने जो कुछ भी कहा है, वह ट्रंप ने कहा है।

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक