सिद्धरमैया ने उर्दू, कन्नड़ के वित्तपोषण पर ‘भ्रामक बातें’ फैलाने के लिए भाजपा की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उर्दू, कन्नड़ के लिए वित्तपोषण के संदर्भ में ‘‘भ्रामक बातें’’ फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार कन्नड़ की उपेक्षा कर रही है और उर्दू के लिए अधिक धन आवंटित कर रही है।

सिद्धरमैया ने एक बयान में कहा, ‘‘कर्नाटक में भाजपा भ्रामक बातें फैला रही है कि हमारी सरकार कन्नड़ की उपेक्षा कर रही है और उर्दू का पक्ष ले रही है। यह न केवल सच्चाई से कोसों दूर है बल्कि यह सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राष्ट्रीय पार्टी गैर-जिम्मेदार ‘इंटरनेट ट्रोल’ की तरह व्यवहार कर रही है और इस तरह की निराधार गलत बातें फैला रही है।’’ मुख्यमंत्री ने 2025 से 2026 के आवंटन का ब्योरा देते हुए कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग को 34,438 करोड़ रुपये और समाज कल्याण तथा अन्य विभागों के तहत स्कूलों को 4,150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कुल 38,688 करोड़ रुपये हैं, सभी कन्नड़-माध्यम से शिक्षा के लिए हैं। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों को बनाए रखने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 999.30 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। यह सब कन्नड़ शिक्षा का समर्थन करता है। इसलिए जब भाजपा दावा करती है कि कन्नड़ के लिए केवल 32 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, तो यह लोगों को गुमराह करने के लिए एक राजनीतिक झूठ है।’’

सिद्धरमैया ने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत आवंटित 100 करोड़ रुपये का उद्देश्य उर्दू-माध्यम स्कूलों को बेहतर कक्षाओं, शिक्षकों, पाठ्यपुस्तकों और बुनियादी ढांचे के साथ उन्नत करना है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन