Siddaramaiah ने Rajya Sabha का ऑफर ठुकराया, बोले- राष्ट्रीय राजनीति में रुचि नहीं

By अंकित सिंह | May 28, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्यसभा सीट ठुकरा दी और कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभुशंकर को अपना इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद इसकी घोषणा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी हाई कमांड ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा कि वे कर्नाटक की राजनीति में बने रहेंगे और विधायक के रूप में अपने शेष दो साल पूरे करेंगे।

सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा था कि जब भी पार्टी आलाकमान मुझे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। आलाकमान ने मुझे दो दिन पहले पद छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके अनुसार मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला जिसके लिए मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देता हूं।

इसे भी पढ़ें: Delhi का हुक्म! Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन, Siddaramaiah के आवास के बाहर जबरदस्त हंगामा

जब सिद्धरमैया अपना इस्तीफा सौंपने लोकभवन गये तब उनके साथ शिवकुमार एवं अन्य मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी थे। सिद्धरमैया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राज्यसभा सीट की पेशकश की, लेकिन मैंने विनम्रतापूर्वक इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि मुझे राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य की राजनीति में बना रहूंगा क्योंकि विधायक के रूप में मेरा कार्यकाल अभी दो साल बाकी है। सिद्धरमैया ने कहा कि 550 वादों में से अब तक करीब 300 पूरे किए जा चुके हैं। पांच गारंटी भी लागू की गई हैं। मैं किए गए वादों से कभी पीछे नहीं हटा।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष