सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने अत्यधिक संवेदनशीलता दिखाने के लिए मुंबई पुलिस का किया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने सोमवार को एक बयान जारी कर उनकी सुरक्षा करने और अत्यधिक संवेदनशीलता दिखाने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ”बालिका वधू”और “बिग बॉस 13” के जरिए दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले 40 वर्षीय अभिनेता का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन से कलाकारों पर पड़ने वाले दबाव को लेकर एक नयी बहस शुरू हो गयी है, उनके निधन को लेकर कुछ आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। सिद्धार्थ के परिवार ने अपने बयान में अभिनेता के प्रशंसकों और शुभचिंतकों का भी शुक्रिया अदा किया।

इसे भी पढ़ें: जुबिन नौटियाल ने अपने फैन को दिया सरप्राइज, हिमानी बुंदेला से की मुलाकात

पुलिस और अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे और शुरुआती रिपोर्ट में अप्राकृतिक मौत के कोई संकेत नहीं मिले। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं। मॉडल से अभिनेता बने सिद्धार्थ ने टेलीविजन शो ‘‘बाबुल का आंगन छूटे ना’’ में मुख्य भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की और ‘‘बालिका वधू’’ से लोकप्रियता हासिल की।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे