भगवंत मान के मुरीद हुए सिद्धू, 50 मिनट की मुलाकात के बाद जमकर की तारीफ, बताया जमीनी नेता

By अंकित सिंह | May 09, 2022

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अक्सर चर्चाएं गर्म रहती है। इन सबके बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 50 मिनट तक बातचीत हुई है। मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान की जमकर तारीफ कर दी है। सिद्धू ने अपने मुलाकात को सार्थक बताया और कहा कि हमने उन मुद्दों पर बात की जो कि लंबे समय से हमारे एजेंडा का हिस्सा था। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। इसके साथ ही सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को एक ग्रहणशील इंसान बताया। सिद्धू ने कहा कि सीएम ने उनसे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने दिखाए बगावती तेवर, ट्वीट कर कहा- जवाब देने का हक़, मैंने वक्त को दे रखा है

दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सिद्धू लगातार अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं, सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए भी चिट्ठी पार्टी की ओर से लिख दी गई है। चुनावी नतीजों के बाद स्थिति से इस्तीफा लिया गया। उसके बाद वह कहीं ना कहीं लगातार हाशिए पर जाते दिखाई दे रहे हैं। सिद्धू ने बगावत के भी संकेत दे दिए हैं। आज ही सिद्धू ने एक और ट्वीट कर इन कयासों को बल दे दिया। अपने ट्वीट में सिद्धू ने लिखा कि वतन के इश्क़ में अपना मुक़ाम पैदा कर, नया ज़माना नयी सुबह-शाम पैदा कर . . . ।। तेरा इतिहास फ़क़ीरी है, अमीरी नहीं, ख़ुदी ना बेच, फ़क़ीरी में नाम पैदा कर  . . . ।।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR