सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बहाल करने की वकालत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2018

 करतारपुर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बहाल होनी चाहिए तथा हिंसा रुकनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारा दोनों पड़ोसी देशों के लोगों के दिलों को जोड़ने का एक अहम अवसर है। सिद्धू ने पाकिस्तान में करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकार को महसूस करना चाहिए कि उन्हें आगे बढ़ना है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को गलियारे का शिलान्यास किया। 

सिद्धू ने इस पहल के लिए अपने 'मित्र' इमरान खान को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि दोनों राष्ट्रों के बीच प्यार और शांति होगी।उन्होंने कहा कि काफी खून-खराब हो चुका है और यह गलियारा लोगों के दिलों को जोड़ने का एक बड़ा मौका होगा। उन्होंने कहा, "हिंसा रुकनी चाहिए और क्षेत्र में शांति लौटनी चाहिए।’’।सिद्धू ने कहा कि गुरु नानक देव के आशीर्वाद से दोनों राष्ट्रों को बिना किसी डर के भाईचारे का रास्ता तलाशना चाहिए और सद्भाव में रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच की सीमाएं खुलती हैं तो पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों और यहां तक ​​कि अन्य देशों के लिए भी माल ढुलाई संभव होगी।सिद्धू ने कहा, "यह मेरी उम्मीद है, यह मेरा सपना है... जबतक मेरी रगों में खून है, मैं दोनों सरकारों का धन्यवाद देता रहूंगा।"

यह भी पढ़ें: नहीं माने बड़बोले सिद्धू, पाकिस्तान में उठा दिया राफेल मुद्दा

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिताजी मुझसे कहा करते थे कि पंजाब मेल लाहौर तक जाती थी, मेरा मानना ​​है कि यह पेशावर तक, अफगानिस्तान तक जा सकती है।"।उन्होंने कहा कि उनके "बड़े दिल वाले" मित्र इमरान खान ने अपना वादा पूरा किया और गलियारे के लिए 70 साल की प्रतीक्षा को समाप्त कर दिया।

प्रमुख खबरें

Varanasi सीवर विवाद पर Ajay Rai का आरोप, जलभराव छिपाने के लिए BJP ने डलवाई रेत की बोरियां

भारत के लाडले दोस्त ने अचानक रद्द किया वीजा, 5,000 बांग्लादेशी वर्कर फंसे, माथा पीट रहे तारिक रहमान

Congress बनी नाराज फूफा, BJP बोली- UPI और Digital Payment पर फैलाया जा रहा है Fake Narrative

Gulzar Singh Suicide Case: पंजाब पुलिस की SIT जांच पर सवाल, हाई कोर्ट मांगी स्टेटस रिपोर्ट