सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आलाकमान को नहीं कर रहा गुमराह, पंजाब हित में हर कुर्बानी देने को तैयार

By अंकित सिंह | Sep 29, 2021

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडिया के सामने आकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब हित के लिए वह हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह आलाकमान को गुमराह नहीं कर सकते हैं। सिस्टम में गड़बड़ी मुझे आज भी बर्दाश्त नहीं है। गड़बड़ी फैलाने वालों को पहरेदार नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि मेरा वादा है सच के लिए लड़ा हूं और लड़ता रहूंगा। दागी अफसर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हक और सच की लड़ाई आखरी दम पर तक लडूंगा। नैतिकता से कोई समझौता नहीं करूंगा। मैं निजी स्वार्थ के लिए लड़ाई नहीं लड़ रहा हूं। पंजाब के हर मसले का हल चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब से जुड़े मुद्दों के लिए लंबे समय तक लड़ता रहा... दागी नेताओं, अधिकारियों की व्यवस्था थी, अब आप उसी प्रणाली को दोबारा नहीं दोहरा सकते... मैं अपने सिद्धांतों पर कायम रहूंगा। मैं जो देख रहा हूं वह पंजाब में मुद्दों, एजेंडा के साथ समझौता है। मैं आलाकमान का भेष नहीं बदल सकता और न ही उन्हें भेष बदलने दे सकता हूं। 

 

 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक