सिद्धू, चन्नी ने पंजाब कांग्रेस की बैठक में एकजुटता दिखाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि वे साथ मिलकर काम करेंगे और अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: ममता ने कांग्रेस पर लगाया भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप, अधीर ने किया पलटवार

यह बैठक ऐसे दिन आहूत की गई जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब मामलों के प्रभारी हरिश चौधरी भी बैठक में मौजूद थे। इस बैठक में पार्टी ने यह दिखाने का प्रयास किया कि चन्नी और सिद्धू के बीच कोई मतभेद नहीं है और पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

बैठक के बाद सिद्धू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऑल इज वेल (सब कुछ ठीक है)।’’ पार्टी के एक विधायक ने बताया कि सिद्धू और चन्नी ने बैठक में कहा कि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे और अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। इससे पहले दिन में सिद्धू, चन्नी और चौधरी केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने उत्तराखंड गए थे।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद गठबंधन की अटकलों को रालोद और सपा ने किया खारिज

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित