कांग्रेस में शामिल होने से इनकार के बीच PK से मिले सिद्धू, कहा- पुरानी शराब, पुराना सोना और पुराने दोस्त सबसे अच्छे!

By अंकित सिंह | Apr 26, 2022

पिछले कई दिनों से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थी। हालांकि आज प्रशांत किशोर और कांग्रेस की ओर से इस बात को साफ कर दिया गया कि दोनों की राहें फिलहाल अलग-अलग है। यानी कि प्रशांत किशोर फिलहाल कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। इन सबके बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सिद्धू ने प्रशांत किशोर के साथ अपनी फोटो भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट के साथ सिद्धू ने लिखा के पुराने दोस्त पीके के साथ शानदार मुलाकात हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुरानी शराब, पुराना सोना और पुराने दोस्त अब भी सबसे अच्छे हैं! सबसे खास बात तो यह भी है कि इस सिद्धू का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब कुछ देर पहले ही प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इसके बाद से सिद्धू के इस बीच की टाइमिंग को लेकर भी कई सवाल उठ सकते हैं। हालांकि इन तमाम सवालों का जवाब तो नवजोत सिंह सिद्धू ही दे पाएंगे। पिछले कई दिनों से किशोर की ओर से दिए गए सुझावों और उनके पार्टी से जुड़ने की संभावना को लेकर कांग्रेस के भीतर लगातार मंथन हो रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किशोर के सुझावों पर विचार के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर मंथन करने के बाद सोमवार को फैसला किया कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के मकसद से एक ‘विशेषाधिकार प्राप्त कार्य समूह- 2024’ का गठन किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Chester Hills मामले में हाईकोर्ट जज से जांच नहीं, Himachal सरकार का जवाब

Mathura Shelter Home में 14 वर्षीय लड़की मृत मिली, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Faridabad Court में तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, मेडिकल जांच में गर्भवती होने का हुआ था खुलासा

Chirag Paswan बोले, सही मांग पर Reservation प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी सरकार