सिद्धू ने भगवंत मान को बताया ‘रबर का गुड्डा’, कहा- दिल्ली से चल रही पंजाब की सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘‘ रबर का गुड्डा’’ करार दिया और विपक्ष के आरोप को सही ठहराया कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) का नेतृत्व राज्य में सरकार चला रहा है। उन्होंने दावा किया कि मान सरकार के आने के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था में ‘‘भारी गिरावट’’ आईहै और गत एक महीने में 40 लोगों की हत्या हुई है। सिद्धू ने पूर्व विधायकों नवतेज सिंह चीमा और अश्विनी सेखरी के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से यहां मुलाकात की और राज्य की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया। मुलाकात के बाद सिद्धू ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सवाल किया, ‘‘क्या वह (भगवंत मान) पंजाब की चिंता करते हैं? उन्होंने कहा, ‘‘रबर का गुड्डा’’ पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया है।’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘ पंजाब के मुख्यमंत्री को ‘अंखिला’ (आत्मस्वाभिमानी) होना चाहिए जिसे डोर से नहीं खींचा जा सके।’’ कांग्रेस नेता ने जाहिरा तौर पर आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘खेल कोई खेल रहा लेकिन नाच व बोल कोई और रहा है। नकाब पहन कर जो व्यक्ति दिल्ली में यह खेल, खेल रहा है वह बेनकाब हो रहा है।’’ पंजाब में कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने कहा कि मान सरकार के अधीन राज्य की कानून व्यवस्था में ‘‘ तेजी से गिरावट’’आ रही है।उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में राज्य में 40 लोगों की हत्या हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पुलिस का इस्तेमाल उनको निशाना बनाने के लिए कर रही है जो केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित