सिद्धू ने CM अमरिंदर सिंह को लिखा पत्र, किसानों की मांगों पर काम करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर किसानों की मांगों पर काम करने की मांग की, जिनमें आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज अनुचित प्राथमिकी को रद्द करने की मांग शामिल है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार से कहा, हमें और अधिक करना चाहिए और पंजाब में तीन काले कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़े जनादेश से सरकार बनाएगी: ए के शर्मा

उन्होंने कहा कि सरकार अनुकंपा के आधार पर प्रत्येक मामले पर विचार करने और सभी अनुचित मामलों को रद्द करने के लिए एक तंत्र स्थापित कर सकती है। फसल खरीद से पहले केंद्र द्वारा भूमि रिकॉर्ड के बारे में जानकारी मांगे जाने के किसानों के डर का जिक्र करते हुए, सिद्धू ने राज्य सरकार से केंद्र के अन्याय के खिलाफ लड़ने का अनुरोध किया। सिद्धू ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि यह अनुचित है। उन्होंने कहा कि दशकों से राज्य के कई हिस्सों में भूमि का विभाजन नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें