नहीं थम रही पंजाब में जारी रस्साकशी, अब सिद्धू के सलाहकार ने अमरिंदर सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच रस्साकशी जारी है। इसी बीच अब सिद्धू के नवनियुक्त सलाहकार ने भी अमरिंदर सिंह पर हमला तेज कर दिया था। बीते दिनों जानकारी प्राप्त हुई थी कि सिद्धू विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रियों और विधायकों को बैठक बुलाने वाले हैं, जहां पर मुख्यमंत्री को बदले जाने के विषय पर चर्चा हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से भेंट के दौरान कृषि कानून का मुद्दा उठाया, केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां मांगी 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मंगलवार को पंजाब सरकार और पार्टी की प्रदेश इकाई को साथ मिलकर काम करने की सलाह दी थी। सोनिया ने हरीश रावत से यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि अमरिंदर सिंह और सिद्धू अपनी-अपनी सीमाओं में रह कर काम करें और एक-दूसरे का सहयोग करें।

प्रमुख खबरें

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे

CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य

Donald Trump ने रूस और ईरान पर नए Sanctions कानून पर किए हस्ताक्षर