शहनाज गिल की डांस वीडियो देखकर आसिम रियाज ने कर दिया ऐसा ट्वीट, फैंस ने लगा दी क्लास

By एकता | Dec 28, 2021

बीते दिनों बिग बॉस फेम अभिनेत्री शहनाज़ गिल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। वीडियो में शहनाज गिल धड़क फिल्म के गाने 'जिनगत' पर नाचती नजर आ रहीं हैं और काफी खुश भी दिख रही हैं। जहाँ एक तरफ शहनाज़ के फैंस उनकी खुशी को देखकर बेहद ही खुश नजर आ रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस फेम आसिम रियाज के एक ट्वीट ने शहनाज़ के फैंस को नाराज कर दिया। फैंस इतने नाराज हो गए कि उन्होंने आसिम रियाज की ट्विटर पर क्लास लगा दी।


अभिनेत्री शहनाज़ गिल कुछ दिनों पहले अपने एक दोस्त की सगाई में पहुंची थी। वहाँ उन्होंने दोस्तों के साथ 'जिनगत' गाने पर जमकर डांस किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। शहनाज़ गिल को ऐसे ख़ुशी में डांस करता देखकर आसिम रियाज को बुरा लग गया और उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। बिना किसी का नाम लेते हुए उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "बस कुछ डांसिंग क्लिप्स देखीं... सीरियसली लोग अपने प्रियजनों से कितनी जल्दी उबर जाते हैं। क्या बात क्या बात... #Newworld।" आसिम रियाज का ट्वीट देखकर शहनाज़ गिल के फैंस भड़क गए और उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर दिया।


शहनाज़ गिल कथित तौर पर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थी। इसी साल सितंबर में अभिनेता का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अभिनेता के अचानक निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया था। सबसे ज्यादा बुरा हाल अभिनेत्री शहनाज़ गिल का हुआ था। उन्होंने अभिनेता के निधन के बाद खुद को सबसे दूर कर लिया था। अब धीरे धीरे करके अभिनेत्री काम में वापसी कर रहीं हैं और उनके फैंस, फॉलोवर्स उन्हें सपोर्ट करने में कोई कसार नहीं छोड़ रहें हैं।

प्रमुख खबरें

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता

PM Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

प्याज निर्यात से प्रतिबंध हटाने से पहले निर्वाचन आयोग की अनुमति ली गई : सूत्र

रूसी हमले में यूक्रेन का गांव बुरी तरह क्षतिग्रस्त, भागने को मजबूर हुए ग्रामीण