सिंगापुर ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

सिंगापुर|  सिंगापुर सरकार ने यूक्रेन पर हमला करने को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है और वह दक्षिण पूर्व एशिया में ऐसा करने वाली कुछ सरकारों में शामिल हो गई है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘सभी देशों, चाहे वे बड़े हों या छोटे, की संप्रभुता, राजनीतिक स्वतंत्रता एवं क्षेत्रीय अखंडता का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए।’’ इसमें कहा गया है कि इन प्रतिबंधों का लक्ष्य युद्ध छेड़ने या ‘साइबर आक्रमण’ की रूस की क्षमता को कमजोर करना है।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद रूसी सैन्य कार्रवाई के तेज होने के बीच यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर सोमवार को बैठक करेगी। अमेरिका और अल्बानिया ने इस बैठक का अनुरोध किया है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स, यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रूसेल स्थिति पर बयान देंगे। राजनयिकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कीव: यूक्रेन में अमेरिकी दूतावास ने परमाणु संयंत्र पर रूसी हमले को युद्ध अपराध करार दिया है। दूतावास ने बयान में कहा, ‘‘ परमाणु संयंत्र पर हमला करना युद्ध अपराध है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हमला आतंक के उनके शासन को एक कदम और आगे ले गयी है।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसे ‘परमाणु आतंकवाद’ करार दिया है। ....... होनोलुलु: हवाई की प्रतिनिधि सभा ने एक के मुकाबले 47 मतों से यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा एवं रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

कीव: यूक्रेन की सुरक्षा परिषद के प्रमुख ने रूस से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को युद्धक्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए मानवीय गलियारा बनाने का आह्वान किया। परिषद के प्रमुख ओलेक्सीन डिनलोव ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध में 840 से अधिक बच्चों की जान चली गयी है।

वाशिंगटन: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अमेरिकी सीनेटरों के साथ बातचीत करेंगे। इस बात से परिचित यूक्रेन दूतावास के एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय

उस्मान हादी के इंकलाब मंच ने की न्याय की मांग, ढाका में विरोध प्रदर्शन किया

Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स

लोगों को हो रही परेशानी...H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर भारत ने ट्रंप सरकार के सामने उठाया मुद्दा