मध्य प्रदेश में मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट, किल कोरोना अभियान में पॉजिटिविटी रेट 1.17 प्रतिशत

By दिनेश शुक्ल | Jul 11, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर में गत एक सप्ताह में उल्लेखनीय गिरावट आयी है। इस दौरान 2053 पॉजीटिव प्रकरणों में 22 की मृत्यु हुई, जो 1.1 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कर प्रयास किए जा रहे है कि कोरोना का प्रत्येक मरीज स्वस्थ होकर घर जाए। अभी तक प्रदेश में 12 हजार 481 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे किल कोरोना अभियान के अंतर्गत अभी तक 66 प्रतिशत जनसंख्या का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। इस दौरान 55 हजार 799 सैम्पल लिए गए है, जिनमें से 655 पॉजीटिव आए हैं, पॉजिटिविटी रेट 1.17 प्रतिशत है।

झाबुआ जिले की समीक्षा के दौरान पाया गया कि वहां से गुजरात राज्य के दाहौद जिले में आने-जाने से संक्रमण की आशंका है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी बिना स्क्रीनिंग के जिले की सीमा से न आए तथा बिना बताए वहां न जाए। प्रमुख सचिव किदवई ने बताया कि प्रदेश में कोरोना टैस्टिंग निरंतर बढ़ रही है। अब यह बढ़कर 11 हजार 261 प्रतिदिन हो गई है। किल कोरोना अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में सैम्पल लिए जा रहे हैं। कोरोना नियंत्रण में 'सार्थक लाइट एप' अत्यंत उपयोगी है। इसके माध्यम से प्रदेश में अभी तक 65 हजार व्यक्ति अपना पंजीयन करवा चुके हैं, इनमें से 5 को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कोरोना टैस्ट, इलाज की नि:शुल्क सुविधा प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे अधिक से अधिक व्यक्ति डाउनलोड कर इसका लाभ लें।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines

Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार