JDS में बड़ी टूट के संकेत, Devegowda से उलट कर्नाटक के पार्टी प्रमुख ने कहा, हम NDA में नहीं जाएंगे

By अंकित सिंह | Oct 16, 2023

जनता दल (सेक्युलर) में बड़े टूट के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा की घोषणा से उलट पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख सीएम इब्राहिम ने कहा कि राजग में जद (एस) शामिल नहीं होगा। जद (एस) में टूट का संकेत देते हुए, पार्टी के प्रदेश प्रमुख इब्राहिम ने अपने गुट को असली बताया। सीएम इब्राहिम ने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और किसी भी कारण से भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे।' उन्होंने कहा कि मैं (जेडीएस का) प्रदेश अध्यक्ष हूं... हम तय करेंगे कि बीजेपी को छोड़कर किसके साथ गठबंधन करना है... मैं उनसे (कुमारस्वामी से) वापस आने के लिए कहूंगा। 

वहीं, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि जद (एस) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देते समय राज्य भाजपा नेताओं को दूर रखा गया था। हालांकि, गठबंधन को लेकर पहला बयान पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने दिया था। भाजपा संसदीय समिति के सदस्य ने कहा कि देवेगौड़ा ने पीएम मोदी से मुलाकात की और जद (एस) के साथ गठबंधन से भाजपा के लिए 2024 के आम चुनाव में अधिक सीटें जीतना संभव हो जाएगा। बीजेपी ने कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव 2024 का सामना करने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है