हर स्किन टाइप पर नहीं चलता हर DIY, ये लक्षण बता रहे हैं आप कर रही हैं कुछ गलत

By मिताली जैन | May 18, 2025

आज के समय में हर कोई अपनी स्किन का नेचुरल तरीके से ख्याल रखना चाहता है और इसलिए वे होममेड रेमिडीज को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। हो सकता है कि आप भी किचन इंग्रीडिएंट्स की मदद से अपनी स्किन का ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हों और हल्दी से लेकर बेसन व कॉफी जैसी चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर रहे हों। यह सच है कि होममेड रेमिडीज का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहता है, लेकिन ये DIY हर किसी के लिए काम नहीं करती और कभी-कभी इससे आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: Alum Benefits For Face: चेहरे की खूबसरती बरकरार रखने में फायदेमंद हो सकती है फिटकरी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

कई हफ्तों बाद भी फर्क नजर ना आना

जब आप किसी होम रेमिडी को अपना रहे हैं, लेकिन कई हफ्तों बाद भी आपको अपनी स्किन पर कोई फर्क नजर नहीं आ रहा तो यह एक संकेत है कि इससे आपको किसी तरह का फायदा नहीं हो रहा है। ऐसे में आपको अपने स्किन केयर रूटीन पर दोबारा सोचना चाहिए।

जलन या खुजली महसूस होना

अमूमन नेचुरल चीजों को सेफ ही समझा जाता है, लेकिन हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। अगर पैक लगाते वक्त या बाद में कहीं भी जलन, चुभन या खुजली महसूस हो, खासकर संवेदनशील हिस्सों पर, तो आपको इसे तुरंत धो देना चाहिए। यह संकेत है कि यह रेमिडी आपकी स्किन के लिए नहीं बनी है।

पिगमेंटेशन या रेडनेस बढ़ना

कभी भी होम रेमिडी अप्लाई करने के बाद आपको स्किन में पिगमेंटेशन या रेडनेस का अहसास होता है तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी कह रही है “मुझ पर एक्सपेरिमेंट बंद करो!” हो सकता है कि वह होम रेमिडी आपकी स्किन टाइप के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में आपको इसका इस्तेमाल करना तुरंत रोक देना चाहिए।

आपकी स्किन या बाल पहले से भी खराब महसूस होना

होममेड रेमिडीज या पैक्स आपको चमकाने के लिए होते हैं, परेशानी देने के लिए नहीं। लेकिन अगर इनके इस्तेमाल के बाद आपकी स्किन ज्यादा सूखी, लाल या झनझनाहट वाली हो रही है, या बाल रूखे, झड़ते या फ्रिज़ी लगने लगे हैं, तो यह एक संकेत है कि कोई गलत चीज़ आपकी स्किन या बालों को सूट नहीं कर रही है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल