Nijjar killing: सिख फॉर जस्टिस ने भारतीय मूल के हिंदुओं से कनाडा छोड़ने को कहा

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2023

भारत में 2019 में प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने भारतीय मूल के हिंदुओं को धमकी दी है और उनसे अपने मूल देश का समर्थन करने और खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का जश्न मनाकर हिंसा को बढ़ावा देने के लिए कनाडा छोड़ने को कहा है। एसएफजे के कानूनी वकील गुरपतवंत पन्नून ने एक वीडियो में कहा कि भारत-हिन्दू कनाडा छोड़ो, भारत मेँ जाओ। आप न केवल भारत का समर्थन करते हैं बल्कि आप खालिस्तान समर्थक सिखों के भाषण और अभिव्यक्ति के दमन का भी समर्थन कर रहे हैं। पन्नून को भारत में आतंकवादी घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Canada India Tension: सभी संभावित सबूतों को जानने की जरूरत...निज्जर मामले में कनाडा के ही राजनेता ने ट्रूडो पर उठाए सवाल

जैन ने कहा कि निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता के बारे में ट्रूडो की टिप्पणी भावना को भड़का सकती है। हमें चिंता है कि इससे 1985 की तरह कनाडाई हिंदू लोगों की जान चली जाएगी। जैन का संदर्भ जून 1985 में एयर इंडिया मॉन्ट्रियल-लंदन-दिल्ली-बॉम्बे उड़ान पर खालिस्तानी बमबारी की ओर था, जिसमें 307 यात्री और चालक दल के 22 सदस्य मारे गए थे। यह कनाडा के इतिहास का सबसे भयानक आतंकवादी हमला था। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन