सिख व्यक्ति को बाल-दाढ़ी काटने के लिए किया गया मजबूर, CM ने दिए जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तरन तारन में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक सिख व्यक्ति को बाल-दाढ़ी कटवाने के लिए मजबूर करने के मामले में जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब पुलिस के महानिदेशक से इस घटना पर निजी रूप से गौर करने और इसकी जांच करने का आदेश पहले ही दे चुका हूं। दोषी को उचित सजा दी जाएगी।’’ 

सोशल मीडिया पर इस घटना के संबंध में एक वीडियो आने के बाद यह आदेश आया है। तरन तारन जिले के एक अज्ञात ग्रामीण ने थाना प्रभारी पर मारने-पीटने और एक सिख व्यक्ति का जबरन बाल और दाढ़ी कटाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पीड़ित को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गयी।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति