सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (एससीईएल) ने बाजार नियामक सेबी के समक्ष आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,400 करोड़ रुपये जुटाने के वास्ते प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

कंपनी की आईपीओ से हासिल राशि में से 865 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज भुगतान और 35 करोड़ रुपये अपनी अनुषंगी कंपनी बीएपीएल के उधारों को चुकाने के लिए तथा शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करेगी।

राजकोट मुख्यालय वाली एससीईएल विद्युत उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की विनिर्माता है जिसमें पंप व मोटर, सौर पंप एवं नियंत्रक, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, अन्य उपभोक्ता विद्युत उत्पाद और कृषि उपकरण शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow