FSSAI DART Test: खोया असली है या मिलावटी, आयोडीन से घर पर ऐसे करें जांच

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 02, 2026

फेस्टिव सीजन में मिठाइयां काफी खाई जाती है। हर एक खुशी के पल व पार्टी में मिठाइयों का सेवन जरुर किया जाता है। हालांकि, त्योहारों के दौरान नकली मिठाइयां बाजारों में बिकती है। इस समय बाजार में नकली मावा की भरमार देखने को मिलती है।

खोया असली है यह कैसे पहचानें?

फेस्टिव सीजन में खोए की मिलावट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को जरुर फॉलो करें।

आयोडीन टेस्ट से पकड़ें स्टार्च की मिलावट

FSSAI के DART टेस्ट में बताया है कि, खोया में सबसे ज्यादा स्टार्च की मात्रा पाई जाती है। इसका टेस्ट करने के लिए थोड़ा-सा खोया लेकर पानी में उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने दें और इसमें आयोडीन की 2-3 बूंदें डालें। FSSAI का कहना है कि यदि खोए का रंग नीला हो जाता है, तो यह स्टार्च की मौजूदगी को दिखाता है।

खुशबू से पता लगाएं खोया असली है या नकली?

वैसे खोया असली है की या नहीं, इसको सूंघकर पता लगाया जा सकता है। असल में शुद्ध खोए में हल्की-मीठी दूधिया महक आती है और वहीं मिलावटी खोए से खट्टी, कड़वी या बासी बदबू आ रही है, तो उसको न लें।

रंग और बनावट देखना है जरूरी

गौरतलब है कि सिर्फ रंग देखकर खोए की असलियत को न पहचानें। खोए का रंग उसके टेक्सचर पर निर्भर करता है, वो हल्का सफेद भी हो सकता है और पीला भी। वहीं, आपको देखना है कि कहीं इस पर फफूंद, काले-पीले धब्बे या गंदगी तो नहीं है। यदि आपको खोया ज्यादा चिपचिपा लग रहा है, तो उसके टुकड़े हो रहे हैं, तो समझे कि यह शुद्ध नहीं है।

स्वाद चखना काफी नहीं है

कई बार लोग थोड़ा-सा चख कर असली-नकली की पहचान कर लेते हैं, जो कि ठीक तरीका नहीं है। असल में टेस्ट से मिलावट के बारे में पता नहीं चलता। यदि देखने या सूंघने में ही खोया खराब दिखें, तो उसे बिल्कुल न चखें।

खोया मिलावटी है तो क्या करें?

अगर आपने खोया बाजार से खरीदा है, उसमें मिलावट पाई जाए, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। FSSAI के मुताबकि, 'खोया में सभी तरह की मिलावट की पुष्टि इन तरीकों से नहीं हो सकती है। यदि आपको खोए की शुद्धता पर शक है, तो खाद्य सुरक्षा विभाग या मान्यता प्राप्त खाद्य चांज प्रयोगशाला से संपर्क कर सकते हैं। आप चाहे तो 1800-11-2100 पर कॉल कर सकते हैं।

इन जरुरी बातों का ध्यान रखें

- सैदव भरोसेमंद और जानी-मानी दुकान से ही खोया को खरीदें।

- खोए को हमेशा फ्रिज में 4 डिग्री से कम तापमान पर स्टोर करें।

- त्योहार पर मिठाइयां बनाते समय स्वाद के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।

प्रमुख खबरें

Dewas में पुलिस अधिकारी की हत्या पर Congress का प्रहार, BJP ने दिया जवाब

इजरायल से नेतन्याहू की विदाई, 19 सांसद करेंगे खेला! विपक्ष एकजुट, आइजेनकोट का बड़ा प्लान

Andhra Pradesh Urban Body Polls: बूथ कब्जे के आरोपों के बाद 12 केंद्रों पर Repolling शुरू

Mohammed Siraj और मुकेश कुमार की धारदार गेंदबाजी के बाद भी New Zealand A को 78 रन की बढ़त