बार-बार लगने वाली भूख ने कर दिया है परेशान, तो ऐसे करें इसे कंट्रोल

By मिताली जैन | Sep 28, 2022

हेल्दी रहने के लिए हमेशा अच्छा खाना खाने की सिफारिश की जाती है। लेकिन यह देखने में आता है कि कुछ लोग भरपेट खाना खा लेते हैं, फिर भी उन्हें कुछ देर बाद भूख लगती है या फिर फूड क्रेविंग्स होती है। जिसे नियंत्रित करना काफी कठिन होता है। यह हंगर पैंग्स आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इन हंगर पैंग्स को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेंगे-


जरूर करें नाश्ता 

कुछ लोग सुबह जल्दी में अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको बार-बार भूख लगती है और कुछ अनहेल्दी खाने का मन करता है। इसलिए कभी भी अपने नाश्ते को स्किप ना करें।

इसे भी पढ़ें: बेड पर जाने से पहले ना खाएं यह फूड्स, नींद हो जाएगी गड़बड़

पानी पिएं

पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, आपको पानी को किसी अन्य पेय पदार्थ के साथ स्विच नहीं करना चाहिए। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो यह आपको लंबे समय तक फुलर अहसास करवाता है। कई बार हमारा शरीर प्यास को भूख समझ लेता है, जिससे आपको अधिक भूख लगती है। 


करें व्यायाम

कई अध्ययन यह बताते हैं कि नियमित रूप से व्यायाम करने से भूख बढ़ाने के बजाय उसे दबाने में मदद मिलती है। नियमित व्यायाम से भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए, खुद को एक्टिव रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

इसे भी पढ़ें: सब्जा सीड्स के यह फायदे जानकर आप भी शुरू कर देंगे इसे खाना

खाएं प्रोटीन 

जब आप प्रोटीन रिच फूड खाते हैं तो यह आपको एनर्जी देने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। साथ ही आपको लंबे समय तक फुलर अहसास कराता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। दही, छाछ, दूध, पनीर, चिकन, मछली, मूंगफली, छोले और सब्जियों और दाल जैसे प्राकृतिक रूपों में प्रोटीन का सेवन करना अच्छा माना जाता है।


चीनी को करें अवॉयड

प्रोसेस्ड फूड के रूप में परिष्कृत चीनी के अत्यधिक सेवन से भूख बढ़ सकती है। जिससे आपको बार-बार हंगर पैंग्स होते हैं। इसलिए, शुगर का सेवन लिमिटेड करें। अगर आपको स्वीट क्रेविंग हो रही हैं, तो नेचुरल शुगर जैसे फल और गुड़ का विकल्प चुनें। 

 

- मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत