बस इस एक उपाय से होगा एक महीने में आपका वजन कम

By मिताली जैन | Mar 23, 2019

आज के समय में मोटापा एक महामारी का रूप लेने लगा है। भारत में तो बच्चे से लेकर बड़े तक मोटापे की जद में हैं। यूं तो लोग अपने मोटापे को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। अगर आपका नाम भी इसी लिस्ट में हैं तो आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप बेहद आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। यह उपाय है पोर्शन कंटोल। अर्थात डाइटिंग करने या भूखे रहने के स्थान पर आप सही मात्रा में भोजन करना सीखें। जिस तरह खाद्य पदार्थों का सही चुनाव करना जरूरी है, ठीक उसी प्रकार उसकी मात्रा पर भी ध्यान दें। तो चलिए आज हम आपको पोर्शन कंटोल करने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं−

पानी से शुरूआत

पानी पोर्शन कंटोल करने का एक आसान उपाय है। दरअसल, जब आप प्यासे होते हैं तो आपको लगता है कि आपको भूख लगी है, जिसके कारण आप आवश्यकता से अधिक खाते हैं। इसलिए दिन में कम से कम तीन लीटर पानी पीएं। वहीं अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आप चार से पांच लीटर पानी का सेवन करें। इसके अतिरिक्त हर मील से करीबन 20 मिनट पहले दो गिलास पानी पीएं। इससे आप ओवरईटिंग से तो बचेंगे ही, साथ ही इसे बॉडी टेंपरेचर रेग्युलेट होता है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। 


जरूरी है ब्रेकफास्ट

कभी भी भूल से भी ब्रेकफास्ट मिस न करें। जागने के एक घंटे के भीतर नाश्ता कर लें। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि आप नाश्ते में क्या खा रहे हैं। वैसे ब्रेकफास्ट के अतिरिक्त किसी भी मील को स्किप न करें। जब आप खुद को भूखा रखते हैं तो इससे चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: शरीर में पोटेशियम की कमी को दूर करते हैं यह आहार

धीरे−धीरे खाएं

आपको शायद पता न हो लेकिन आपके खाने का तरीका भी पोर्शन कंटोल करने का एक असरदार तरीका है। दरअसल, जब आप जल्दी−जल्दी खाते हैं तो इससे आपको पता ही नहीं चलता और आप आवश्यकता से अधिक भोजन कर लेते हैं। वहीं जो लोग धीरे−धीरे व भोजन को चबा−चबाकर खाते हैं, उनका भोजन सही तरीके से पचता है, जिससे भोजन फैट की बजाय ऊर्जा में तब्दील होता है। साथ ही इससे आपका पेट जल्दी भर जाता है और आप अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से बच जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: मधुमेह को जड़ से खत्म कर सकती है एक चुटकी हल्दी

छोटी प्लेट का इस्तेमाल

कुछ छोटे−छोटे टिप्स भी पोर्शन कंटोल करने में सहायक होते हैं। जैसे छोटी प्लेट में भोजन करना। इससे प्लेट में भोजन कम आता है, लेकिन आपको अहसास होता है कि आपने काफी अधिक खाया है। इससे आपको वजन कम करने में सहायता मिलती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

पहली बार सामने आया चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, पूरा भारत हैरान !

CWG 2026: Boxer Sachin Siwach ने 60kg में रचा इतिहास, भारत का Medal पक्का!

अब मचेगी तबाही...इस मिलिट्री बेस पर हुए हमले से बौखलाया अमेरिका, ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

Delhi Court ने Aishe Ghosh के खिलाफ जारी Non-Bailable Warrant पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला