सिंधु फिर हारी, बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

ग्वांग्जू। मौजूदा चैंपियन पीवी सिंधु चीन की येन युफेई के हाथों हार के साथ बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल से बाहर हो गयी। सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार रखने में नाकाम रही और 22-20, 16-21, 12-21 से हार गयी। सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार दूसरी हार है। बुधवार को पहले मैच में जापान की अकीनी यामागुची के खिलाफ भी सिंधू ने एक गेम से बढ़त पर थी लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पायी थी। गुरुवार को फिर से उसकी पुनरावृत्ति देखने को मिली और एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी। इससे सिंधू नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड टूर फाइनल्स: पहले मैच में जापान की यामागुची से हारीं सिंधु

आल इंग्लैंड चैंपियनशिप सहित छह फाइनल में जीत दर्ज करने वाली चेन युफेई ने निर्णायक गेम में भी अपनी लय जारी रखी और यह गेम और मैच अपनी झोली में डाला। सिंधू शुक्रवार को बिंग जियाओ से भिड़ेगी लेकिन दोनों खिलाड़ियों के लिये यह मैच अब औपचारिकता मात्र रह गया है। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी