स्विस ओपन सेमीफाइनल में आमने सामने हो सकती हैं सिंधू और साइना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

बासेल (स्विट्जरलैंड)। मौजूदा विश्व चैंपियन पी वी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू होने वाले स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पोडियम पर पहुंचने और पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल लय हासिल करके दमदार वापसी करने पर ध्यान देंगी। भारत के पुरुष एकल खिलाड़ियों समीर वर्मा, एचएस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत ने भी क्रमश: 2018, 2016 और 2015 में यहां खिताब जीता था जबकि बी साई प्रणीत पिछले सत्र में उप विजेता रहे थे। ये चारों खिलाड़ी 140,000 डालर इनामी प्रतियोगिता में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। इस टूर्नामेंट से ओलंपिक क्वालीफाईंग प्रतियोगिताओं की बहाली भी होगी। यहां के सेंट जैकबशेल स्थल पर ही ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें: BCCI की मंजूरी मिलने से पहले गैर मान्यता प्राप्त T20 लीग के लिए हुई नीलामी

युगल के नये कोच मैथियास बो की निगरानी में एक महीने तक अभ्यास करने के बाद यह दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। सात्विक और चिराग टोयोटा थाईलैंड ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। भारतीय जोड़ी का सामना पहले दौर में स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमले और मैथ्यू ग्रिमले से होगा। सात्विक और अश्विनी पोनप्पा से भी पिछले टूर्नामेंट में अंतिम चार में पहुंचने के कारण उम्मीदें बंधी है लेकिन उन्हें पहले दौर में ही इंडोनेशिया के हाफिज फैजल और ग्लोरिया इमानुएल विजाजा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। पुरुष एकल में शुरू में समीर और श्रीकांत आमने सामने होंगे जबकि प्रणय अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड के मार्क कालिजोउ और सौरभ वर्मा स्विट्जरलैंड के क्रिस्टियन क्रिचमेयर के खिलाफ करेंगे। अजय जयराम का सामना थाईलैंड के सिटीकोम थम्मासिन से और पारुपल्लि कश्यप का स्पेन के पाब्लो एबियन से होगा।

इसे भी पढ़ें: ओमान और UAE के खिलाफ मैत्री मैच खेलने के लिए तैयार है भारतीय फुटबॉल टीम

प्रणीत पहले दौर में इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन से भिड़ेंगे। चोट के कारण थाईलैंड की प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाने वाले लक्ष्य सेन भी इस टूर्नामेंट से वापसी करेंगे। उनका पहला मुकाबला थाईलैंड के तनोंगसाक सीनसोमबूनसुक से होगा। प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में इंग्लैंड के मार्कस एलिस और लॉरेन स्मिथ का सामना करेगी। एमआर अर्जुन ओर ध्रुव कपिला की जोड़ी व्लादीमीर इवानोव और इवान सुजोनोव की सातवीं वरीयता प्राप्त रूसी जोड़ी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला