सिंधू जीती लेकिन भारत जापान से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2018

एलोर सेतार (मलेशिया)। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में जापान से 1–4 से हारकर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीयों में से सिर्फ पी वी सिंधू ने जीत दर्ज की। उसने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराया। इस हार के बावजूद भारत पुरूष और महिला दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। भारतीय टीम ग्रुप डब्ल्यू में दूसरे स्थान पर रही जिसने एक मैच जीता और एक हारा। सिंधू की अगुवाई वाली टीम ने हांगकांग को 3–2 से हराया था। पुरूष टीम फिलीपीन और मालदीव को 5–0 से हराकर ग्रुप डी से अंतिम आठ में पहुंच गई। 

भारतीय पुरूष टीम का सामना अब इंडोनेशिया से होगा। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने यामागुची को 21–19, 21–15 से हराया। अब उसका यामागुची के खिलाफ रिकार्ड 5–3 का हो गया है। भारत की श्रीकृष्णा प्रिया के को दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी सयाका सातो ने 21–12, 21–10 से हराया। युगल विशेषज्ञ अश्विनी पोनप्पा को दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी अया ओहोरी ने 21–14, 21–12 से मात दी। युगल में संयोगिता घोरपडे और प्राजक्ता सावंत को शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो ने 21–17, 21–17 से हराया। वहीं एन सिक्की रेड्डी और पोनप्पा को मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका तकाहाशी ने 21–18, 21–18 से शिकस्त दी।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान