आईएस को पैसा देने वाली घरेलू सहायकों को सिंगापुर ने हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

सिंगापुर। सिंगापुर ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह को पैसा देने के आरोप में इंडोनेशियाई मूल की तीन घरेलू सहायकों को कड़े सुरक्षा कानूनों के तहत हिरासत में लिया है। उन पर कोई मुकदमा नहीं चलाया गया है। सरकार ने कहा कि कथित तौर पर कट्टरपंथी बनाए गए विदेशी घरेलू सहायकों को गिरफ्तार करने की यह घटना बताती है कि जिहादी लगातार ‘‘हिंसक विचारधारा’’ की अपील कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि तीनों घरेलू सहायक छह से 13 वर्ष से सिंगापुर में काम कर रही थीं। वह पिछले वर्ष ऑनलाइन सामग्री देखने के बाद आईएस की समर्थक बन गई थी। उन्होंने आईएस के बम हमले, सिर कलम करने के वीडियो देखे थे। अनिंदिया अफियांत्री (33), रेत्नो हेनायानी (36) और 31 वर्षीय तुरमिनी आईएस समर्थक विचारधारा वाले विदेशियों से ऑनलाइन संपर्क में आईं।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर में भारतीय को जेल, सोने से भरे बैगों का वजन कम बताने के लिए ले रहा था रिश्वत

अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों ने विदेशी संगठनों को आतंकवाद से जुड़े उद्देश्यों, आईएसआईएस और जेएडी जैसे संगठनों की गतिविधियों के लिए पैसा भी दिया। जेएडी इंडोनेशिया का आतंकी संगठन है जो आईएस का समर्थन करता है। महिलाओं को आंतरिक सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। यह कानून बिना मुकदमे के दो वर्ष तक हिरासत में रखने की इजाजत देता है। इस मामले से पहले, सिंगापुर में वर्ष 2015 से कट्टरपंथी बनाए गए 16 विदेशी घरेलू सहायकों की पहचान की गई ।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा