सिंगापुर: एनयूएस के प्रोफेसर की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में भारतीय को सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

सिंगापुर में 2023 में एक सड़क दुर्घटना में ‘नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर’ (एनयूएस) के वरिष्ठ प्रोफेसर की मौत के मामले में देश की एक अदालत ने शुक्रवार को एक भारतीय नागरिक को दो साल एक महीने जेल और 2,000 सिंगापुर डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, नटराजन पूर्व में भी लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में शामिल रहा है। यातायात पुलिस ने जून 2023 में उसे नोटिस जारी किया था कि वह 25 जुलाई से पहले अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा कर दे लेकिन हादसा इस तारीख से दो सप्ताह पहले ही हो गया।

खबर में बताया गया कि नटराजन ने लापरवाही से वाहन चलाने सहित कई आरोपों को स्वीकार किया है। अदालत ने उसे सिंगापुर में जीवन भर के लिए किसी भी प्रकार का वाहन चलाने से प्रतिबंधित कर दिया है।

अदालत के दस्तावेजों से यह भी सामने आया कि घातक दुर्घटना के बाद भी नटराजन ने फिर से वही गलती की। उसका ड्राइविंग लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था, इसके बावजूद उसे 2024 में दो बार वाहन चालते हुए पकड़ा गया।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार