By रेनू तिवारी | Sep 12, 2020
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। रिपोर्टों के अनुसार, वह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित थे। उसी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।
आदित्य पौडवाल एक म्यूजिक अरेंजर और निर्माता थे। इस साल की शुरुआत में, एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं।
विवरण की प्रतीक्षा है।