सिंगर ए आर रहमान बने फिल्म निर्माता, मणिरत्नम को दिया क्रेडिट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

मुंबई। संगीतकार ए आर रहमान फिल्म ‘‘99 सॉन्ग्स’’ से निर्माण और सह लेखन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। संगीतकार ने शनिवार को कहा कि फिल्मकार मणिरत्नम ने ही उन्हें पटकथा लेखक के तौर पर अपने कलात्मक पक्ष को उभारने के लिए प्रेरित किया। ऑस्कर विजेता रहमान ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘ओ कधल कनमनि’, ‘गुरु’ और ‘तिरुदा तिरुदा’ जैसी मणिरत्नम की कई फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। इस संगीतमय फिल्म की कहानी कला और स्वयं की खोज कर रहे एक संघर्षरत गायक पर आधारित है, जो एक सफल संगीतकार बनना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: मिस इंडिया की रनरअप दीक्षा सिंह लड़ेंगी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

फिल्म में लीजा रे, मनीषा कोइराला, आदित्य सील जैसे कलाकारों के अलावा संगीतकार-ड्रमर रंजीत बरोट और राहुल राम सहायक भूमिकाओं में होंगे। रहमान ने फिल्म का संगीत भी तैयार किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट