सिंगर तपू मिश्रा का कोरोना से 36 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2021

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होने लगी है, लेकिन इससे होने वाली मौतों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब उड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। दरअसल उड़िया सिंगर तपू मिश्रा का 36 साल की उम्र में निधन हो गया।

 

कोविड संबंधी समस्याएं होने के कारण उनका निधन हो गया। प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंगर के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। बता दें कि पिछले महीने ही सिंगर के पिता का कोरोना की वजह से ही निधन हो गया था।

 

2 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद हारी जिंदगी की जंग

सिंगर तपू अस्पताल में भर्ती थीं और उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 45 पहुंच गया था। इसके बाद 2 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उनका निधन हो गया। 19 मई से वो अस्पताल में भर्ती और उनके फेफड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा था।  

सिंगर के निधन के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खबरों की मानें तो वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रही थीं। उनके इलाज के लिए एक लाख रुपए भी मुहैया कराए गए थे। सिंगर के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शोक व्यक्त किया है। 


नवीन पटनायक ने ट्वीट कर जताया शोक

नवीन पटनायक ने ट्वीट करते हुए लिखा उड़िया गायिका तपू मिश्रा के निधन के बारे में सुनकर मन दुखी हो गया है। एक सिंगर के तौर पर उड़िया संगीत जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी तरफ से श्रद्धांजलि।

सिंगर तपू 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज से जादू बिखेर चुकी थीं। उन्होंने Kulandan फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। 


 


प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवानों के घायल होने की आशंका

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Prajwal Revanna Sex Scandal: अपहरण मामले में फंसे प्रज्वल के पिता, एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार

20 साल बाद संजय निरुपम की हुई घर वापसी, महायुति को कितना होगा फायदा?