गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर शनिवार मध्यरात्रि को सिंगापुर से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जुबिन की शुक्रवार को सिंगापुर में “बिना जीवनरक्षक जैकेट के समुद्र में तैरते समय” मौत हो गई थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने हवाई अड्डे पर गायक का पार्थिव शरीर प्राप्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और राष्ट्रीय राजधानी में तैनात असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जुबिन का पार्थिव शरीर एअर इंडिया की उड़ान से सिंगापुर से दिल्ली लाया गया और मार्गेरिटा के साथ एक विशेष विमान से गुवाहाटी ले जाया जाएगा। जुबिन का पार्थिव शरीर रविवार सुबह गुवाहाटी पहुंचने और फिर उनके आवास पर ले जाए जाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Paush Amavasya 2025: इस साल की आखिरी अमावस्या कब है? जानें तिथि, महत्व और पूजा-विधि

अब जीरो टैक्स पर बिकेगा भारत का सामान, Oman के बिजनेस फोरम से मोदी ने किया CEPA पर गजब का ऐलान

BJP का मिशन Bengal! 29 और 30 दिसंबर को राज्य का दौरा करेंगे अमित शाह

RSS का शताब्दी वर्ष कार्यक्रम, मोहन भगवत सिलीगुड़ी में युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित