सिंघवी बोले, मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को करतापुर भेजे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने सोमवार को सलाह दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन करके उसे मनमोहन सिंह के नेतृत्व में करतारपुर गलियारा के उद्घाटन समारोह के लिए भेजा जा सकता है। पाकिस्तान ने इस कार्यक्रम के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया है। 

इसे भी पढ़ें: पाक को करारा तमाचा, करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे पूर्व PM

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री को निजी तौर पर इस तरह के चुनिंदा लोगों का प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए। यह पी वी नरसिंह राव द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख चुने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने एक और ट्वीट में कहा कि उनका आशय है कि प्रधानमंत्री मोदी को सिंह से इस प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने का आग्रह करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया