कौन है सिरीशा बांदला? कल्‍पना चावला के बाद अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली दूसरी भारतीय महिला बनेंगी

By निधि अविनाश | Jul 10, 2021

भारत के आंध्र प्रदेश में जन्मी सिरीशा बंदला ऐसी दूसरी मिहला होंगी जो अंतरिक्ष में उड़ान भरकर इतिहास रचने वाली है। टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक, सिरीशा बंदला वर्जिन गेलेक्टिक के 'वीएसएस यूनिटी' पर सवार छह अंतरिक्ष यात्रियों में से एक होगी। यह 11 जुलाई को न्यू मैक्सिको से उड़ान भरेगी और खास बता यह हैं कि वर्जिन गेलेक्टिक के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन भी इस उड़ान का हिस्सा होंगे। बता दें कि सिरीशा बंदला, कल्पना चावला के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला और अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली चौथी भारतीय होंगी।

इसे भी पढ़ें: नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता की विजेता बनी 14 साल की पहली अफ्रीकी-अमेरिकी

कौन है सिरीशा बंदला?

सिरीशा बंदला का जन्म आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ और अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 2015 में बंदला ने गेलेक्टिक में काम करना शुरू किया और अब वह कंपनी की सरकारी मामलों के उपाध्यक्ष हैं। वर्जिन गेलेक्टिक में काम करने से पहले, बंदला ने टेक्सास में एक एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम किया, जिसके बाद उन्हें कमर्शियल स्पेसफ्लाइट फेडरेशन (CSF) में अंतरिक्ष नीति में नौकरी मिली। जब वह भारत वापस आई थी तब उनके दादाजी उत्साह से झूम उठे थे। उस खबर से की बंदला पांच अन्य सदस्यों के साथ अंतरिक्ष जा रही है उनके दादा जी काफी खुश थे।टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बंदला ने बताया कि, "मैं अपने साथ भारत को थोड़ा ऊपर ले जा रही हूं।" मुझे उम्मीद है कि मैं कई बार अंतरिक्ष में जाऊंगी और कई अन्य लोग भी वहां जाएंगे।

प्रमुख खबरें

UP: अटल जी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद बांग्लादेश में तनाव बरकरार, समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Assam: PM Modi ने बताया SIR का असली उद्देश्य, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

ट्रंप से समझौते के लिए पारित किया SHANTI विधेयक, कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप