सिसोदिया का आरोप, बीजेपी शासित MCD ने लांघी भ्रष्टाचार की सारी हदें, अफसरों से करवा रही उगाही

By अंकित सिंह | May 02, 2022

दिल्ली में आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा लगातार आमने-सामने है। दिल्ली विधानसभा में जहां आम आदमी पार्टी की बहुमत है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार चल रहा है तो वही नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। यही कारण है कि दोनों ही दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच मनीष सिसोदिया ने बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा शासित नगर निगम ने भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दी है और अफसरों से उगाही कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि एक NGO 'ड्राप इन ओसियन' दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के करीबी कार्यकर्ताओं की एक टीम हैं, जो NGO के रूप में काम कर रही है। सिसोदिया ने आगे कहा कि यह NGO कहां क्या काम कर रहा है कुछ पता नहीं है। MOU में इस NGO की कोई जानकारी नहीं है कि इसने क्या काम किए हैं। उन्होंने कहा कि केवल एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं कि ये CSR का पैसा लाएगी। इसमें यह भी नहीं लिखा है कि अधिकारी दिलवाएंगे CSR का पैसा। अधिकारियों की कमेटी बना दी गई कि अधिकारी CSR का पैसा दिलाएंगे। अधिकारी अब बाज़ार में व्यापारियों को धमका रहे हैं कि इस NGO को पैसा दो। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अपने अफसरों से उगाही करवा रहा है कि इनके NGO को CSR का पैसा दिया जाएं वो भी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाने के नाम पर। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप