सिसोदिया का दावा- मेरे पास आया संदेश, AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे केस बंद करवा देंगे

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

दिल्ली की राजनीति में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त वार पलटवार का दौर जारी है। नई शराब नीति को लेकर मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। मनीष सिसोदिया से जांच एजेंसी इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इन सबके बीच मनीष सिसोदिया ने एक सनसनीखेज दावा किया है। इस ट्वीट के जरिए मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप भी लगाया है। मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा का संदेश उनके पास आया है और आम आदमी पार्टी तोड़कर भगवा पार्टी में उन्हें शामिल होने के लिए कहा गया है। अपने ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने लिखा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा था कि केंद्र, सीबीआई और भाजपा 2024 में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के एकमात्र मकसद से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई विकल्प नहीं है क्योंकि देश में अब कोई भी पार्टी के बारे में बात नहीं कर रहा है और लोग केजरीवाल को मौका देने के बारे में सोच रहे हैं। वह आप के लिए भविष्य के किसी भी राजनीतिक गठबंधन को लेकर भी गैर-प्रतिबद्ध दिखे और कहा कि राजनीतिक दलों को एक-दूसरे की पीठ खुजाने की मानसिकता से बाहर आना चाहिए। सिसोदिया ने आबकारी नीति में 2021-22 में कथित अनियमितताओं को लेकर अपने आवास पर सीबीआई की छापेमारी के दो दिन बाद कहा कि एक मौका केजरीवाल को देने की बात अब राष्ट्रीय स्तर की बात बन गई है। 

प्रमुख खबरें

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?