वैक्सीन लगवाने के बाद बोले डिप्टी CM सिसोदिया, एक साथ सभी को वैक्सीनेशन लिए दिल्ली में दी जाए ज्यादा सप्लाई

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2021

देश में कुल 7,30,54,295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे वैज्ञानिकों ने इतने कठिन समय में इस वैक्सीन को बनाया है और इसे हम सबको उपलब्ध करवाया। मैं भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि दिल्ली में वैक्सीन की जितनी ज्यादा सप्लाई दी सके उतनी दी जाएं ताकि हम दिल्ली में एक साथ सभी को वैक्सीन लगा सकें। इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद भवन एनेक्सी में कोविड-19 वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज ली।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR