सिसोदिया ने लिखा उपराज्यपाल को पत्र, एमसीडी में टोल टैक्स घोटाले की जांच की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उपराज्याल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) में हुए 6,000 करोड़ रुपये के कथित टोल टैक्स घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को एमसीडी पर आरोप लगाया था कि उसने टोल टैक्स कंपनियों के साथ मिलीभगत करके सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली नगर निगम में 6,000 करोड़ रुपये के टोल टैक्स घोटाले की जांच सीबीआई से कराए जाने के लिए एलजी साहब को पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: 'बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत', तेजस्वी बोले- युवाओं को एक महीने के भीतर देंगे बंपर नौकरी

उन्होंने इसके लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि हर दिन 10 लाख वाणिज्यिक वाहन दिल्ली आते हैं और उन वाहनों से कर वसूला जाता है लेकिन यह कथित तौर पर एमसीडी तक नहीं पहुंचा। एमसीडी ने आरोपों को निराधार और तथ्यहीन करार दिया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर