बहन को गया था ससुराल छोड़ने, जबरन पकड़कर करवा दी ननद से शादी

By निधि अविनाश | Jan 31, 2022

आपने बॉलीवुड फिल्म अतरंगी रे तो देखी होगी, उस फिल्म में दिखाया गया है कि, कैसे धनुष को बिहार में रात की अधेंरे में उठा कर जबरन उसकी शादी सारा अली खान से करा देते है। अगर ऐसा असल जिंदगी में हो जाए तो क्या होगा? बता दें कि,बिहार में जबरन लड़कों को पकड़कर उनकी शादी करा देते है। इसे बिहार में पकड़ौआ शादी कहते है। समस्तीपुर के सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवा में ऐसी ही एक घटना हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हा बना लड़का अपनी बहन को ससुराल छोड़ने जा रही था। वहीं बहन की ननद के लिए उसके घरवालें काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। कई जगहों पर भारी दहेज की मांग की जा रही थी। इसी बीच भाई अपनी बहन को छोड़ने जैसे ही ससुराल पहुंचा बहन के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर उसकी जबरदस्ती  शादी ननद से करा दी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना संक्रमित 6 और की मौत, 1654 नए मामले प्रकाश में आए

भाई विनोद कुमार दलसिंह सराय के साठा का रहने वाला है और वह अपनी बहन को जैसे ही ससुराल पहुंचाने गया उसी दौरान बहन के ससुरालवालों मे भाई को पकड़ लिया और जबरदस्ती उसकी शादी  मोडवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर में ननद से करा दी। लड़के को कुछ भी समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। लड़के से जबरदस्ती वरमाला डलवाया फिर लड़की के मांग में सिंदूर भरवाई। इस घटना के बाद लड़के ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि, उसकी शादी जबरन कराई गई है और यह शादी उसके मन से नहीं हुई है। शादी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि, कैसे लड़के का जबरन हाथ पकड़कर वरनाला पहनवाया जा रहा है वहीं लड़की बगल में चुपचाप बैठी हुई है। लड़के ने अपने बयान में कहा कि, वह अपनी मर्जी से शादी करेगा और इस शादी को वह स्वीकार नहीं करेगा। दूसरी और बहन के ससुराल वालों ने कहा कि , लड़का सबकुछ छिपा रहा है। परिजनों के मुताबिक, लड़का अपनी बहन के साथ जब भी ससुराल आता तो उनकी बेटी से छिपकर मिलता था। दोनों में प्रेम था। इसी को देखते हुए परिवारवालों ने दोनों की शादी करा दी। इस समय लड़का अपनी दूल्हन को छोड़कर वापस गांव आ गया है और दोनों परिवार वालों में समझौते की बात चल रही है वहीं लड़का इस शादी से इनकरा कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

OnePlus Nord 6 का First Look आया सामने, लॉन्च से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक

Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

Premier League का गुरूर टूटा, La Liga के अनुभव ने European Football में गाड़े झंडे