Messi Kerala Visit Case: पूर्व खेल मंत्री V Abdurahiman पर SIT का शिकंजा, बनाए गए आरोपी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम को केरलम लाने की कोशिशों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को राज्य के पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान और दो अन्य लोगों को मामले में आरोपी बनाया है। सूत्रों के अनुसार, संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने शुक्रवार को एसआईटी को अब्दुरहमान, उनके पूर्व निजी सचिव सी. सत्यपालन और केरल राज्य खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष यू. शराफ अली को आरोपी बनाने की अनुमति दी थी। यूडीएफ सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी।

जांच दल ने इससे पहले प्रायोजक कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि इस साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले अर्जेंटीना की टीम को केरलम लाने की नाकाम कोशिशों की जांच के दौरान तीनों के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उन्हें आरोपी बनाया गया। एसआईटी जल्द ही इस संबंध में मजिस्ट्रेट अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर सकती है।

सूत्रों ने बताया कि जांच के तहत पूर्व खेल मंत्री से पहले भी पूछताछ की गई थी, लेकिन आगे की पूछताछ के लिए उन्हें नया नोटिस जारी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

लेखक Ravi Hanje कोच्चि हवाई अड्डे से हिरासत में, बसवेश्वर पर टिप्पणी का मामला

शादी सीजन में ट्रेंड कर रहे Matar Mala Gold Necklace, देखें ये 4 खूबसूरत डिजाइंस

चक्रवात Akwan के बाद ओडिशा में बाढ़ का खतरा, नदियों की 24 घंटे निगरानी के आदेश

राघोपुर-बिदुपुर पुल Nitish Kumar की देन, Prashant Kishor बोले- BJP और RJD बेवजह श्रेय ले रहे