पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Veena George का बयान Kannur हमले मामले में SIT ने किया दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

केरल छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ताओं की ओर से फरवरी में कन्नूर रेलवे स्टेशन पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज पर हुए कथित हमले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जॉर्ज का बयान दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता जॉर्ज के पथनमथिट्टा स्थित आवास पर जाकर उनका बयान दर्ज किया।

मामले के अनुसार चिकित्सकीय लापरवाही के कथित मामले में विरोध कर रहे केएसयू के पांच कार्यकर्ता ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचीं जॉर्ज के पास गए और उन्होंने मंत्री पर कथित तौर पर हमला किया। इसके बाद जॉर्ज ने गर्दन में दर्द की शिकायत की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जॉर्ज के अंगरक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पांचों केएसयू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना में एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। वहीं केएसयू कार्यकर्ताओं ने मामले के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया और दावा किया कि वे जॉर्ज के पास गए ही नहीं थे और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उन तक पहुंचने से रोक दिया था। इस साल जून में जांच दल द्वारा अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद मामले की आगे जांच की मांग तेज हो गई क्योंकि उस आरोपपत्र में हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आरोप हटा दिए गए थे।

यूडीएफ सरकार के सत्ता में आने के बाद गृह विभाग ने तीन अगस्त को एसआईटी का गठन किया और मामले के सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

HFCL के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन, MD Mahendra Nahata ने की नतीजों की घोषणा

देश और दुनिया की दोपहर की बड़ी खबरें, पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम

Malaysia Airlines लगा सकती है Green Levy, और महंगे हो सकते हैं हवाई टिकट

Kolkata में चोरबागान भगदड़ के बाद 3 दुर्गा पूजा समितियों को Fire Safety नोटिस