पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीतारमण ने अमेरिका दौरा छोटा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए नृशंस आतंकी हमले के मद्देनजर अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा को छोटा कर दिया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका-पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही रोक रही हैं। इस कठिन और दुखद समय में अपने लोगों के साथ रहने के लिए वह जल्द से जल्द उपलब्ध विमान से भारत वापस आ रही हैं।”

सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की ‘वसंतकालीन बैठक’ और जी-20 सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में भाग लेने के लिए 20 अप्रैल से अमेरिका और पेरू की 11 दिवसीय यात्रा पर थीं।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो विदेशी (संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से) और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। हमले की निंदा करते हुए सीतारमण ने कहा कि ‘दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं’। उन्होंने कहा, “मैं आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। सभी पीड़ित परिवारों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा