हरि नगर के विधायक जगदीप सिंह ने वापस लिया इस्तीफा, AAP में ही बने रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए टिकट काटे जाने से नाराज होकर आम आदमी पार्टी छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद, हरि नगर के निवर्तमान विधायक जगदीप सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। सिंह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राजकुमारी ढिल्लों के साथ शुक्रवार को एक जनसभा में शामिल हुए। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आने वाली राजकुमारी ढिल्लों को पार्टी ने इस विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

उन्होंने फोन पर बताया, ‘‘मैंने सोचा कि पार्टी के साथ रहना बेहतर है। आप नेतृत्व और मुख्यमंत्री ने मुझे पार्टी के साथ रहने की सलाह दी। इसलिए, मैंने सोचा कि हमने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा काम किया है इसलिए मुझे पार्टी से जुड़े रहना चाहिए।’’ गौरतलब है कि सिंह ने टिकट काटे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पिछले हफ्ते आप छोड़ दी थी। सूत्रों ने बताया कि सिंह शिरोमणि अकाली दल के संपर्क में थे और उसमें शामिल होने की योजना बना रहे थे, लेकिन शिअद ने संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी पर अपने रुख को लेकर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। फिर उन्होंने एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था लेकिन उन्होंने इसे बाद में वापस ले लिया।

इसे भी देखें: सोशल मीडिया पर ट्रोल किये जाने को लेकर बग्गा ने दिया ये जवाब

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा