Russia के कब्जे वाले यूक्रेनी परमाणु संयंत्र की स्थिति अत्यंत गंभीर: IAEA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2024

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि यूक्रेन में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के पास कथित ड्रोन हमले के कारण हुए विस्फोट से इसकी सुरक्षा को फिलहाल कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन इससे इसकी स्थिति बेहद गंभीर होने का पता चलता है क्योंकि यह बार-बार दोनों ओर से होने वाली गोलाबारी की चपेट में आता रहा है।

जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र दुनिया के 10 सबसे बड़े परमाणु संयंत्रों में से एक है और यह यूक्रेन के दक्षिणी भाग में स्थित है। इस संयंत्र के संबंध में, रूस और यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई ने 1986 में हुई चेरनोबिल जैसी संभावित परमाणु आपदा की आशंका को बढ़ा दिया है, जहां एक रिएक्टर में विस्फोट हुआ था और विशाल क्षेत्र में घातक विकिरण फैल गया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता