निष्ठा की शपथ पर भारी पड़ा कांग्रेस छोड़ो अभियान, गोवा में हालत ऐसी की नहीं होगा कोई नेता प्रतिपक्ष!

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। लेकिन उनकी इधर पार्टी के नेताओं का कांग्रेस छोड़ो अभियान जारी है। याद होगा कि गोवा में विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी की तरफ से  गोवा में एक मंदिर, एक मस्जिद और एक चर्च में ले गई और उन्होंने निर्वाचित होने के बाद कभी भी पार्टी नहीं छोड़ने का संकल्प दिलवाया था। लेकिन फिर भी कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। जिसके बाद राज्य में आलम ये हो गया है कि कोई नेता प्रतिपक्ष भी अब नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: सोनाली फोगाट मामले में होगी CBI जांच, MHA की हरी झंडी, परिवार ने फैसले का किया स्वागत

बता दें कि 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा बरकरार रखने के लिए विधायी ताकत का दसवां हिस्सा भी नहीं बचा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष को विपक्ष के नेता की स्थिति पर फैसला करना होगा। विधानसभा चुनाव के वक्त गोवा में भी कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों को ईश्वर के सामने शपथ दिलाई गई थी कि वे निर्वाचित होने के बाद पाला नहीं बदलेंगे। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को बस से मंदिर, गिरिजाघर और दरगाह ले गई और उन्हें वहां दल बदल के खिलाफ शपथ दिलाई थी।  

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी