अब राज्यपाल शासन में सुधरेगी जम्मू-कश्मीर की स्थिति: महेश शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2018

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने आज कहा कि राज्यपाल शासन में जम्मू कश्मीर की स्थिति में सुधार आयेगा। शर्मा ने कहा कि 2014 में जम्मू कश्मीर की राजनीतिक स्थिति के चलते प्रदेश के फायदे के लिए भाजपा ने पीडीपी के साथ प्रदेश में सरकार बनायी थी। संस्कृति और पर्यटन मंत्री यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमने तीन साल तक गठबंधन बनाये रखा लेकिन अब वर्तमान राजनीतिक स्थिति बदल गयी है। राज्यपाल शासन के बाद लोगों की मदद से प्रदेश में आतंकवादियों पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल शासन लगाने के बाद प्रदेश की स्थिति बेहतर होगी। यह परिवर्तन अभी से दिखने लगा है क्योंकि सुरक्षा बल और पुलिस अब अधिक विश्वास के साथ काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में कल ही राज्यपाल शासन लगा है। योग दिवस के बारे में उन्होंने कहा कि 193 देशों में से 177 देश इस वक्त अंरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है। उन्होंने संवादाताओं से कहा कि पूरी दुनिया में योग किया जा रहा है और योग हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि योग से मानसिक और शारीरिक तौर पर व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

प्रमुख खबरें

Pune Lok Sabha Seat पर Murlidhar Mohol Vs Ravindra Dhangekar की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

Salman Khan Firing मामले के आरोपी अनुज थापन की अस्पताल में मौत, पुलिस कस्टडी में की थी आत्महत्या

China ने दक्षिण चीन सागर में तनाव के बीच तीसरे विमानवाहक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू किया

Paris 2024 Olympics: पीवी सिंधू सहित इन 7 भारतीय खिलाड़ियों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा