China ने दक्षिण चीन सागर में तनाव के बीच तीसरे विमानवाहक पोत का समुद्री परीक्षण शुरू किया

By Prabhasakshi News Desk | May 01, 2024

बीजिंग । चीन ने अपने तीसरे विमानवाहक पोत फुजियान का बुधवार को पहला समुद्री परीक्षण शुरू किया। फुजियान को सबसे उन्नत घरेलू युद्धपोत बताया जा रहा है। विवादित दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूमध्य में अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग ने अपनी नौसैनिक शक्ति को बढ़ाते हुए इस युद्धपोत का परीक्षण शुरू किया है। सरकार के स्वामित्व वाली शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, यह युद्धपोत समुद्री परीक्षण के लिए बुधवार सुबह शंघाई जियांगनान शिपयार्ड से रवाना हुआ। परीक्षण के दौरान विमान वाहक की प्रणोदन शक्ति और विद्युत प्रणालियों की विश्वसनीयता व स्थिरता की जांच की जाएगी। 

बीजिंग, दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपने कब्जे का दावा करता है तो वहीं ताइवान जलडमरूमध्य चीन की मुख्य भूमि को ताइवान से अलग करता है। इतना ही नहीं चीन, हिंद महासागर में भी अपनी शक्ति को बढ़ा रहा है। वर्तमान में दक्षिण चीन सागर में चीनी नौसेना का अमेरिका समर्थित फिलीपीन के नौसैनिक जहाजों के साथ गतिरोध जारी है। फिलीपीन, दक्षिण चीन सागर में सैकंड थॉमस टापू पर अपना दावा जताने की कोशिश कर रहा है जबकि चीन इसका कड़ा विरोध कर रहा है। चीन, दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है। वहीं फिलीपीन, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान चीन के इस दावे का सख्ती से विरोध करते हैं।

प्रमुख खबरें

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

Satya Niketan हादसा: CM Gupta का ऐलान, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी

भारत का नया Strategic Power Centre बनने जा रहा है Great Nicobar, Andaman को परमाणु ताकत से लैस करने की तैयारी

Rajasthan में गुटबाजी राजनीति के माहिर खिलाड़ी Sachin Pilot आखिर कैसे Punjab Congress को एकजुट कर पाएंगे?