Delhi में छह अतिरिक्त वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे: CM Rekha Gupta

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि सरकार राजधानी में जेएनयू और इग्नू के परिसरों समेत छह अतिरिक्त स्थानों पर वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि इससे डेटा आधारित प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करना संभव होगा। फिलहाल दिल्ली में 40 निगरानी स्टेशन कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुसार, दिल्ली सरकार छह अतिरिक्त स्थानों पर वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि ये स्टेशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अर्थ सेंटर, कॉमनवेल्थ क्रीड़ा केंद्र और एनएसयूटी (वेस्ट कैंपस) में लगाए जाएंगे, जिससे दिल्ली के वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ रद्द होते ही अचानक चीन के लिए निकले ट्रंप, क्या बड़ा खेल कर रहा अमेरिका?

Delhi में Terror Alert के बाद बड़ा Action, Punjab-Kashmir में 2 IED बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Bombay High Court की Navy को फटकार, ये कैसी Intelligence? नाक के नीचे बन गई 20 मंजिला इमारत

क्या आपका 10 साल का बच्चा बिस्तर गीला करता है? अब परेशान न हो, ये असरदार Home Remedy दिखाएगी कमाल