कोरोना महमारी के बीच पाकिस्तान में मदरसे की छत गिरी, छह बच्चों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय जिले में एक मदरसे की छत गिरने से कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं। मंगलवार को जेर जान कोट क्षेत्र में स्थित मदरसे की छत गिर गई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी विधायक की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत

घटना के समय ये बच्चे पवित्र कुरान का पाठ कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने मलबे से बच्चों को निकालना शुरू किया। घायल बच्चों को अस्पताल भेज रहे एक व्यक्ति की मौत भी दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा