बम विस्फोट से पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

पाकिस्तान में रेलवे पटरी के पास लगाए गए एक बम की चपेट में आने से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे बुधवार को पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले में हुई जो बलूचिस्तान प्रांत की सीमा पर स्थित है।

प्राधिकारी यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोट किस कारण हुआ। विस्फोट के बाद मार्ग पर ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बाधित हो गया। अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हाल के महीनों में यह दूसरी बार है जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। इससे पहले मार्च में बलूचिस्तान के बोलन इलाके में क्वेटा से पेशावर जाते समय इस पर हमला हुआ था। उस समय ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने ट्रेन पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद सेना ने बचाव अभियान चलाया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ होगी, 10 साल का मास्टर प्लान तैयार

Formula E भारत में वापसी को उत्सुक, सह-संस्थापक लोंगो ने मेजबानी की इच्छाशक्ति मांगी

Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से 51 लोगों की मौत, 5 हजार बेघर हुए

Himachal Pradesh में मूसलाधार बारिश से 118 सड़कें ठप, 5 जिलों में Orange Alert जारी